पॉलिटिक्स

पवन सिंह ने आसनसोल का मैदान क्यों छोड़ा?

Bharat varta desk:

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पश्चिम बंगाल के आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ेंगे. बीजेपी ने कल रात लोकसभा चुनाव के लिये कल उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी जिसमें आसनसोल से पवन सिंह को टिकट दिया गया था. अब पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. सोशल मीडिया पोस्ट में टिकट के लिये उन्होंने बीजेपी आलाकमान का आभार जताया और साथ चुनाव लड़ने में असमर्थता भी जताई है. पवन सिंह के चुनाव लड़ने से इनकार करने पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. सबसे महत्वपूर्ण बात की पवन सिंह आरा लोकसभा क्षेत्र से टिकट चाहते थे जहां भोजपुरी भाषाओं की संख्या सर्वाधिक है. इस इलाके में उनकी पहचान भी है लेकिन पश्चिम बंगाल में पवन सिंह को चुनाव हार जाने का डर सताने लगा था.

तो इस वजह से किया इनकार!
दरअसल पवन सिंह के आसनसोल से प्रत्याशी की घोषणा के बाद से ही तृणमूल कांग्रेस ने पवन सिंह पर हमला बोल दिया था. सोशल मीडिया पर ज़बर्दस्त तरीक़े से पवन सिंह के ख़िलाफ़ आक्रोश खड़ा करने की कोशिश की गई. ख़ास तौर पर पवन सिंह की बंगाल की बेटी को लेकर गाए गए गानों के साथ बंगाल की अस्मिता और संस्कृति को ख़तरा बताते हुए उनके ख़िलाफ़ लगातार कैंपेन चला. टीएमसी नेता साकेत गोखले ने लिखा कि पवन सिंह महिलाओं को लेकर अश्लील वीडियो बनाते हैं लेकिन हैरानी की बात ये है कि बीजेपी नेता अमित मालवीय इस अश्लील वीडियो की तारीफ करते हैं.

उनके गानों और फिल्मों में जिस तरह से बंगाली महिलाओं को दिखाया गया है, इसे लेकर काफी बवाल हुआ. सोशल मीडिया पर भी उनके पूरे वीडियो शेयर किए जाने लगे. बंगाल में भी बड़ी संख्या में न केवल टीएमसी बल्कि बीजेपी नेताओं ने भी उनकी आलोचना की थी. बीजेपी नेता और पूर्व गवर्नर तथागत राय ने भी पवन सिंह को आसनसोल से खड़ा करने के लिए BJP की आलोचना की. ऐसे में पवन सिंह पर लगातार सवाल भी खड़े हो रहे थे.

सारी परिस्थितियों को देखते हुए आसनसोल से चुनाव लड़ने का मतलब है करारी शिकस्त. ऐसे में उन्होंने लड़ने के पहले ही मैदान छोड़ दिया.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

1 day ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

4 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

4 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

5 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

6 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

6 days ago