
न्यूज़ एन लाइव सेंट्रल डेस्क: भारत से कोरोना वैक्सीन की 20 लाख खुराक मिलने के बाद ब्राजील बहुत खुश है.वहां के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने इसके लिए भारत के प्रति विशिष्ट तरीके से आभार जताया है.
उन्होंने हनुमान की संजीवनी बूटी के लिए पहाड़ लेकर जाते तस्वीर ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत को धन्यवाद कहा है .
बोलसोनारो ने लिखा है कि “वैश्विक बाधा को दूर करने के प्रयासों में शामिल एक महान भागीदार को पाकर ब्राजील सम्मानित महसूस कर रहा है.भारत से ब्राजील वैक्सीन का निर्यात कर हमारी सहायता करने के लिए धन्यवाद।”
बता दें कि अभी तक विश्व के कई देशों को भारत ने सहायता स्वरूप अपने यहां तैयार वैक्सीन भेजा है. मॉरीशस को एक लाख, म्यांमार को 15 लाख , बांग्लादेश को 20 लाख, नेपाल को 10 लाख, भूटान को डेढ़ लाख, मालदीव को एक लाख कोरोना वैक्सीन की खुराक भेजी जा चुकी है. विश्व के कई देशों ने भारत के इस पहल की सराहना की है.
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More
Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More
Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More
Bharat varta Desk बिहार की सियासत के लिए आज का दिन एक बड़े और ऐतिहासिक… Read More
Bharat varta Desk राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का नामित सदस्य नियुक्त किया… Read More