
Bharat Varta Desk: बाबा परशुराम जयंती के मौके पर आज सबने राजनीतिक दांव खेला। भगवान परशुराम जयंती के बहाने जगह-जगह समारोह आयोजित कर सबने अपनी नेतागिरी साधने की कोशिश की।
भूमिहार-ब्राह्मण एकता मंच ने पटना के बाबू सभागार में समारोह का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सबसे बड़ा दांव खेल दिया। उन्होंने अपने पिता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के समय की गलतियों को सुधारने की घोषणा कर डाली। उन्होंने कहा, ‘गलती हर किसी से होती है, उस गलती को सुधारने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘हम आपके साथ हाथ बढ़ाने आए हैं। आपका यकीन जीतने आए हैं। मेरे पर भरोसा कीजिए कभी आपका यकीन नहीं तोडूंगा। अगर हम सब साथ मिल जाएं तो हमें हराना वाला कोई नहीं होगा। हम मिलकर नया बिहार बनाएंगे।’
इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास दिल्ली से पटना पहुंचे थे। जनता दल यू के विधायक डॉ संजीव कुमार, बोचहा के नवनिर्वाचित विधायक अमर पासवान, पूर्व मंत्री वीणा शाही समेत कई दिग्गजों ने इसमें शिरकत किया।
मोकामा में बाबा परशुराम राजकीय मेला के उद्घाटन समारोह में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद ललन सिंह शामिल हुए। अरवल में भी परशुराम जयंती समारोह का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर सीपी ठाकुर ने शिरकत किया।
राजधानी पटना से लेकर बिहार के कई हिस्सों में विभिन्न जातीय और राजनीतिक संगठनों की ओर से परशुराम जयंती मनाई गई और इस बहाने जातीय और राजनीतिक समीकरणों को साधने की कोशिश की गई।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More