
भारत वार्ता सेंट्रल डेस्क: कोरोनावायरस महामारी ने आज हमसे दो वरिष्ठ पत्रकारों को छीन लिया. बिहार के भागलपुर के पत्रकार राम प्रकाश गुप्ता और झारखंड के साहिबगंज के पत्रकार धनंजय मिश्रा नहीं रहे. दोनों दैनिक जागरण से जुड़े थे. दोनों पत्रकार अपनी धारदार शैली के लिए जाने जाते थे. राम प्रकाश गुप्ता मायागंज अस्पताल में भर्ती थे, जबकि धनंजय मिश्रा का इलाज धनबाद के अस्पताल में हो रहा था. कटिहार जिले के रहने वाले राम प्रकाश गुप्ता ने तीन दशक की पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाई. वही झारखंड के बरहरवा के रहने वाले धनंजय मिश्रा की पहचान एक जुझारू पत्रकार के रूप में थी. दोनों को व्यवस्था की कमियों को उजागर करने के लिए जाना जाता था. उनके असमय निधन से पत्रकारिता जगत में शोक का माहौल है.
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More