बड़ी खबर

पटेल की जयंती पर हर साल 26 जनवरी की तरह ही स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने होगी परेड- अमित शाह

Bharat varta Desk

पटना में गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कल सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन होगा. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि स्कूल, यूनिवर्सिटी में आयोजन होगा.  एकता-अखंडता का शपथ होगा. इस मौके पर भारत पर्व का आयोजन किया गया है. देश निर्माण में सरदार पटेल का योगदान है. एकता नगर में भारत पर्व का आयोजन किया जा रहा है. सरदार पटेल एक व्यक्ति नहीं, विचारधारा है. 562 रियासतों को सरदार पटेल ने एक किया. 

कल सरदार पटेल की 150वीं जयंती है.गृह मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष से प्रत्येक 31 अक्टूबर को एक भव्य परेड आयोजित की जाएगी.परेड के दौरान, CAPF और राज्य पुलिस बल अपने कौशल, अनुशासन और वीरता का प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने ऐलान किया कि सरदार पटेल की जयंती पर अब हर साल एक परेड का आयोजन किया जाएगा. यह परेड 26 जनवरी की तर्ज पर हर साल 31 अक्टूबर को निकाली जाएगी. इस परेड में अर्धसैनिक बल हिस्सा लेंगे.परेड में केंद्रीय शस्त्र बलों के साथ ही विभिन्न राज्यों की पुलिस टीमें भी शामिल होंगी. शाह ने पटेल के बलिदान को याद करते हुए कहा कि बिना किसी प्रचार और यश की अपेक्षा के बगैर देश के लिए जीवन कैसे जिया जाता है, सरदार पटेल उसका उदहारण थे.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

3 days ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

4 days ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 weeks ago