
सांस्कृतिक चेतना के शिखर पुरुष हैं स्वामी विवेकानंद : नीतू नवगीत
पटना: स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक संस्था नवगीतिका लोकर रसधार के तत्वावधान में युवा कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कवि गोष्ठी का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर प्रसिद्ध हास्य कवि शंभू शिखर, हास्य कवि डॉ अनिल चौबे, हास्य कवि विकास बौखल तथा संस्था की सचिव लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत द्वारा किया गया। गोष्ठी में नीतू नवगीत ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत की सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय चेतना के पल्लवन-पुष्पन और प्रसरण में विशिष्ट योगदान दिया। उनका जीवन और संदेश दोनों प्रेरणास्पद है। उनके विचारों से भारत में राष्ट्रीयता की भावना का प्रसार हुआ और सनातन धर्म की प्रतिष्ठा विश्व स्तर पर स्थापित हुई।
कवि शंभू शिखर ने बिहार के युवा कवियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अच्छा लिखने के लिए निरंतर अच्छे साहित्य का पठन-पाठन जरूरी है। मंच पर सुंदर अभिव्यक्ति के लिए लगातार रियाज भी आवश्यक है।
युवा कवि गोष्ठी में विकास बौखल, समीर परिमल, सिमरन राज, संतोष सिंह शेखर, दीपांकर दीप, अनिल कुमार, केशव कौशिक, अमीर हमजा आदि ने अपनी कविताओं का पाठ किया। कार्यक्रम में नीतू कुमारी नवगीत ने बिहार के पारंपरिक लोक गीतों की प्रस्तुति करते हुए सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में भोला कुमार ने तबला पर, मनोज कुमार ने हारमोनियम पर और सोनल कुमार ने खंजरी पर संगत किया। मौके पर डॉ विकास शर्मा, अशोक कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार चौधरी, सुमित कुमार झा, संतु जी, अनिल कुमार आदि की उपस्थिति रही।
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More