राज्य विशेष

बिहार विधानसभा चुनाव: ओवैसी की पार्टी ने समाजवादी जनता दल डी के साथ किया गठबंधन

पटना से ऋषिकेश नारायण सिंह- बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे समीप आ रही है राजनीतिक गलियारों में हलचल वैसे ही तेज होने लगी है. पटना में AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार विधान सभा चुनाव के लिए AIMIM ने पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र यादव की पार्टी समाजवादी जनता दल डी के साथ किया गठबंधन की घोषणा की।
वही बिहार विधानसभा चुनाव में वोट काटने के लिए खड़े होने के सवाल पर सांसद और AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आरजेडी पर पलटवार किया है. ओवैसी ने कहा कि हम वोट काटने के लिए खड़े नहीं होते हैं. लोकसभा चुनाव में हमारे कारण ही किशनगंज से कांग्रेस चुनाव जीती है. अगर हम वहां से उम्मीदवार नहीं उतारते तो वोट बीजेपी को मिलता.
ओवैसी से जब पूछा गया कि क्या आरजेडी आपको भाव नहीं दे रही. इस पर ओवैसी ने कहा कि मुझे तो नीतीश कुमार ने भी भाव नहीं दिया. इसके साथ ओवैसी ने कहा कि नीतीश कुमार ने जनता को ठगने का काम किया है. महागठबंधन की उपस्थिति पर ओवैसी ने कहा कि बिहार में कोई महागठबंधन नहीं है. जनता का वोट उनका है उन्होंने कहा के गलतफहमी को छोड़ दे वोट किसी पार्टी का नहीं होता. अगर हमारे वोट बैंक पर आपको शक है तो बाय इलेक्शन का रिजल्ट किशनगंज में आप देख सकते हैं. हमारे कैंडिडेट ने कांग्रेस को वहां पटखनी दी.
ओवैसी ने कहा कि हैदराबाद में मैंने खुद बीजेपी के उम्मीदवार को हराया. वहीं महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हमारे पार्टी के नेता ने शिवसेना के 25 साल पुराने सांसद को हराया. इसके साथ ही ओवैसी ने कहा कि आगामी चुनाव में परिस्थितियां बदलेंगे हम मजबूती से चुनाव में उतरेंगे।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

5 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

6 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

1 week ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

2 weeks ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

2 weeks ago