राज्य विशेष

पटना में जदयू नेता को गोली मारी

पटना संवाददाता: बेखौफ अपराधियों ने पटना जिले में एक और बड़ी घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने जदयू के नेता को गोली मार दी है. घटना बख्तियारपुर इलाके के केवल बिगहा गांव में घटी है. बदमाशों ने जिस जदयू नेता को निशाना बनाया है उनका नाम आलोक तेजस्वी है. वे पटना जिला ग्रामीण युवा जदयू के पदाधिकारी हैं. बताया जा रहा है कि उन्हें उनके गांव में ही गोली मारी गई है जो उनके जबड़े में लगी है. गोली मारने का आरोप गांव के ही कुछ लोगों पर लगा है. कारण पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार केवल विगहा गांव में आधी रात को यह घटना घटी है. घायल जदयू नेता को पटना के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार ऑपरेशन करके गोली निकाल ली गई है मगर उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Kumar Gaurav

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

3 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

4 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

6 days ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

1 week ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

1 week ago