धर्म/अघ्यात्म

पटना: महावीर मंदिर में रामनवमी की तैयारी, अधिकारियों ने की बैठक

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : पटना के महावीर मंदिर में रामनवमी को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इस साल रामनवमी 30 अप्रैल को है। इस दिन महावीर मंदिर में लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसी तैयारी को लेकर गुरुवार को जिला प्रशासन, पुलिस और मंदिर प्रबंधन ने बैठक की है। बैठक की अध्यक्षता महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने की। पटना के जिला पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेश पराशर व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक पदाधिकारियों, महावीर मंदिर न्यास समिति, शोभा यात्रा अभिनंदन समितियों एवं पूजा समितियों के प्रतिनिधियों को संबोधित किया। दोनों अधिकारियों ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप प्रशासनिक दृष्टिकोण से हर तरह का प्रबंध किया जाएगा।

महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि इस बैठक में यह फैसला लिया गया कि पहली बार रामनवमी के लिए समन्वय समिति बनाई जाएगी। जो प्रतिदिन रामनवमी की तैयारियों की जानकारी साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर भक्तों को दर्शन करने में कठिनाई न हो इसकी पूरी व्यवस्था की जाएगी। हर साल होने वाले इस आयोजन को इस बार भी भव्य रूप देने की तैयारी है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

49 minutes ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

1 day ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

2 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

4 days ago