
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : दिसंबर महीने में लगाए गए महा सेल की बदौलत बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी मॉल की बिक्री ने नया कीर्तिमान बनाया। खादी, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट पर पहली बार दिए गए 50% की महा छूट ने खादी प्रेमियों और दूसरे ग्राहकों को आकर्षित किया। नतीजन पूरे माह में तीन करोड़ 92 लाख के खादी एवं बिहार हैंडलूम के सामान की बिक्री हुई। इससे पहले किसी एक माह में सबसे अधिक बिक्री का रिकॉर्ड नवंबर, 2019 में बना था। उस समय खादी मॉल नया नया बना था और ग्राहकों ने मॉल की स्थापना का जोरदार तरीके से स्वागत करते हुए 2 करोड़, 39 लाख के खादी के सामानों की खरीद की थी। बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि दिसंबर 2022 में सर्वाधिक बिक्री वाले दिन का रिकॉर्ड पांच बार टूटा। सबसे अधिक बिक्री का पुराना कीर्तिमान 21 मार्च, 2021 को बना था जब खादी मॉल में 15.84 लाख रुपया के खादी वस्तुओं की बिक्री हुई थी। इस बार 1 दिसंबर को 18.54लाख, 2 दिसंबर को 20.68 लाख, 3 दिसंबर को 23.35 लाख, 4 दिसंबर को 22.39 लाख और 31 दिसंबर को 20.77 लाख रुपयों के बिहार खादी हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट उत्पादों की बिक्री हुई। उन्होंने कहा कि हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट उत्पादों पर 11 जनवरी 2022 तक 50% के महा छूट की व्यवस्था की गई थी। अब खादी सहित सभी उत्पादों पर 50% की छूट 12 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि खादी को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं के बीच विशेष तौर पर लोकप्रिय बनाने के लिए महाछूट, लोक गायिका मैथिली ठाकुर को ब्रांड एंबेसडर बनाना, चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान सहित प्रमुख संस्थाओं के साथ आपसी सहयोग पर करार, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, खादी मेलों का आयोजन सहित कई नए कदम उठाए गए हैं।
खादी मॉल के कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए सभी कर्मचारियों को लोक गायिका और ब्रांड एंबेसडर मैथिली ठाकुर के हाथों पुरस्कृत भी किया गया। उन्होंने कहा कि नए साल में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को बिहार खादी से जोड़ने के लिए अभिनव प्रयास किए जाएंगे।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More