
पटना: कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। राजधानी पटना के कंकड़बाग के विजय श्री जगत अपार्टमेंट में रहने वाले 13 लोगों के एक साथ संक्रमित पाए जाने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने अपार्टमेंट को सील कर दिया है। अपार्टमेंट के मेन गेट को बांस-बल्ले से बैरिकेड करके जिला प्रशासन ने कोविड 19 का नोटिस भी चिपका दिया है। अपार्टमेंट के ब्लॉक B में रह रहे सभी संक्रमित एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। संक्रमित पाए गए किसी का कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। सभी लोग अपने ही फ्लैट में होम क्वारंटीन हो गए हैं। 13 लोगों के एक साथ कोरोना संक्रमित हो जाने के बाद से जहां इलाके में हड़कंप मचा है वहीं अपार्टमेंट में रहनेवाले सभी लोग भयभीत हैं।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More