
Bharat varta desk:
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा राजधानी पटना में शनिवार को मेगा रोड शो किया। इसमें देशभर से आए पार्टी की विभिन्न मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में सांसद, विधायक और कार्यकर्ता शामिल हुए। हवाई अड्डा से गांधी मैदान तक आयोजित रोड शो में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत का प्रदर्शन किया। जगह- जगह फूलों की वर्षा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया। जय श्रीराम के नारे लगाए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर संजय मयूख समेत कई नेता खुली जीप पर मौजूद थे।
इसके बाद ग्राम संसद का उद्घाटन करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम स्वराज की जो कल्पना महात्मा गांधी जी ने की थी उसको अमलीजामा पहनाते हुए एक रूप देने का काम भारतीय जनसंघ और भाजपा ने किया है। कांग्रेस ने कभी को-ऑपरेटिव फार्मिंग की बात की, कभी कलेक्टिव फार्मिंग की बात की। लेकिन किसान, गांव, गरीब की अन्तरात्मा को पहचानने के विषय में उसकी सोच कहीं न कहीं पीछे रह गई। और ग्राम स्वराज की कल्पना को साकार करने में वो असफल रही।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More