
पटना: इस्कॉन मंदिर परिसर में गीता जयंती का भावपूर्ण आयोजन किया गया। आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कुरुक्षेत्र में गीता का उपदेश दिया था। इस्कॉन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में गीता मर्मज्ञों द्वारा गीता के महत्व की अत्यंत तार्किक एवं सुलझी व्याख्या को भक्तों ने आत्मीयता के साथ मनन किया। इस्कॉन भक्तों द्वारा सम्पूर्ण गीता का सस्वर पाठ भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। पूरे एक मास इस्कॉन द्वारा विश्वस्तर पर गीता मैराथन का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर इस्कॉन पटना के अध्यक्ष कृष्ण कृपा दास जी ने अपने उदबोधन में कहा कि प्रत्येक भारतीय चाहे आस्तिक हो या नास्तिक भगवद्गीता का सम्मान करता है और वह जानता है कि जीवन के समस्याओं का समाधान इससे प्राप्त होता है।
इस अवसर पर मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष एल एन पोद्दार, इस्कॉन के प्रवक्ता नंद गोपाल दास एवं यूथ फोरम के सभी सदस्य उपस्थित थे।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिक्किम हाईकोर्ट की वरिष्ठतम न्यायाधीश, जस्टिस मीनाक्षी मदन… Read More