
Bharat varta desk:
बिहार में पंचायत चुनाव ईवीएम के साथ-साथ बैलेट पेपर से भी कराने की तैयारी है। मिली जानकारी के अनुसार निर्वाचन आयोग ने लिया है कि 6 में से 4 पदों के लिए चुनाव ईवीएम से कराए जाएंगे जबकि 2 पदों पर बैलेट पेपर से वोट गिराए जाएंगे जिला परिषद, मुखिया, वार्ड सदस्य और पंचायत समिति के लिए ईवीएम से मतदान होगा जबकि पंच और सरपंच का मतदान बैलेट पेपर से करवाने की तैयारी की जा रही है।
यहां बता दें कि अक्टूबर-नवंबर तक बिहार में पंचायत चुनाव संभावित है। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। 10 चरणों में चुनाव संपन्न कराने की योजना बनाई जा रही है। शनिवार को चुनाव आयोग ने बिहार के सभी जिलाधिकारियों से फीडबैक लिया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में आयोग में सभी डीएम को चुनाव तैयारी करने का निर्देश दिया है। उसके बाद से सभी जिलों में इस पर काम शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि अक्टूबर-नवंबर तक पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं।
.
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More