
रांची भारत वार्ता संवाददाता: झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को फंडिंग करने के मामले के लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की बेंच ने यूनिवर्सिटी को सुचारू रूप से चलाने के लिए फंड की व्यवस्था नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई. अदालत ने पूछा कि सरकार के पास यूनिवर्सिटी को चलाने की कोई ठोस योजना है या इसे बंद करने की सोच रही है. राज्य सरकार की ओर से सुनवाई से कुछ समय पूर्व जवाब दाखिल किए जाने पर भी कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की. अब इस मामले पर विस्तृत सुनवाई के लिए 9 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है. साथ ही सुनवाई के दौरान राज्य के मुख्य सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सचिव को भी उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More