बड़ी खबर

नेपाल में आम चुनाव 5 मार्च को, सुशीला कार्की के प्रधानमंत्री बनने के बाद राष्ट्रपति कार्यालय का ऐलान

Bharat varta Desk

नेपाल में सुशीला कार्की के अंतरिम पीएम बनने के बाद शुक्रवार देर रात ही कैबिनेट की पहली बैठक हुई। इसमें संसद को भंग कर दिया गया और आगामी आम चुनाव की तारीख का ऐलान हुआ। राष्ट्रपति ऑफिस की ओर से जारी  विज्ञप्ति के अनुसार, अगले साल 5 मार्च को नेपाल में आम चुनाव होगा।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सिफारिश पर, शुक्रवार, 27 भाद्रपद, 2082 ईसा पूर्व की रात्रि 11:00 बजे से वर्तमान प्रतिनिधि सभा को भंग कर दिया है। नई प्रतिनिधि सभा के चुनाव की तिथि गुरुवार, 21 फाल्गुन, 2082 ईसा पूर्व, अर्थात 5 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

नेपाल में करीब 5 दिनों के हिंसक प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को देश को अपना नया अंतरिम प्रधानमंत्री मिल गया। सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस सुशीला कार्की ने 12 सितंबर को रात 8 बजे के बाद नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। इन्हें काठमांडू स्थित राष्ट्रपति भवन में प्रेसिडेंट रामचंद्र पौडेल ने शपथ दिलाई।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

17 hours ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

5 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago