नेताओं के मिलन राजनीति ने गरमाया माहौल, समझिए पूरा मामला


पटना संवाददाता
आज लोजपा सांसद चंदन कुमार और बेगूसराय के एक सीपीआई एमएलए के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने का मामला प्रकाश में आया तो दूसरी ओर सीपीआई के नेता और जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार नीतीश के फोन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी से मिलने पहुंचे. इसके बाद बिहार की सियासत में सरगर्मी बढ़ गई.

सीपीआई कार्यालय पहुंच गए श्याम रजक

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री श्याम रजक सीपीआई कार्यालय पहुंच गए. बताया गया कि वे कन्हैया कुमार से मिलने पहुंचे थे मगर दिया वहां नहीं मिले. कुछ देर बैठ कर श्याम रजक वहां से निकल गए. बताया जा रहा है कि मंत्री से कन्हैया कुमार के मिलन के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि कन्हैया जदयू में जा सकते हैं. यह बता दे कि कुछ दिन पहले पार्टी ने कन्हैया कुमार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया है . उन पर सीपीआई के प्रदेश कार्यालय सचिव के साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं .
भाजपा को नहीं भाया कन्हैया और अशोक चौधरी का मिलन

वहीं दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल को कन्हैया कुमार का श्याम रजक से मिलना नहीं भाया है. उन्होंने पत्रकारों के कई सवालों के जवाब में कहा कि कन्हैया कुमार के खिलाफ उनकी पार्टी में विरोध चल रहा है. लेकिन एनडीए में वे स्वीकार नहीं हैं क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कई मौकों पर अपमानजनक शब्द कहा है. उन्होंने भाजपा का लगातार विरोध किया है. ऐसा आदमी जदयू के साथ कैसे जाएगा. इसे कैसे स्वीकार किया जा सकता है? उन्हें प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक शब्द के लिए बार-बार देश के लोगों से क्षमा मांगनी होगी.

राजद और जाप ने निशाना साधा
इसके पहले लोजपा के विधायक जी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिल चुके हैं. दूसरे दलों के विधायक और अन्य नेताओं के मुख्यमंत्री से मिलने के सवाल पर जनाधिकार पार्टी के नेता और पूर्व सांसद पप्पू यादव और राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

4 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

4 weeks ago