Bharat varta desk
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को अपने दो दिवसीय बिहार के दौरे पर पटना पहुंच गए हैं। पटना पहुंचने पर वे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। जेपी नड्डा पटना हवाई अड्डा पर उतरने के बाद भाजपा नेताओं से मिले और इसके बाद सीधे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा अध्यक्ष को शॉल देकर सम्मानित किया।
इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता मिथिलेश तिवारी सहित तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। जेपी नड्डा के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली बिहार यात्रा है। अपने दो दिनों के प्रवास के दौरान वे कई अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे।
केंद्रीय मंत्री के बिहार आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जेपी नड्डा शुक्रवार को आईजीआईएमएस परिसर में स्थित नवनिर्मित क्षेत्रीय चक्षु संस्थान का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे भागलपुर जाएंगे, जहां दो सौ बेड के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। वहां से वे गया जाएंगे, जहां मगध मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।दो दिवसीय बिहार दौरे के दूसरे दिन सात सितंबर (शनिवार) को जेपी नड्डा पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाएंगे।
Bharat Varta Desk प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग की घटना का CM योगी… Read More
Bharat varta Desk बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को… Read More
Bharat varta Desk वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार झा को बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस… Read More
। Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बजट 2025 से पहले ही… Read More
Bharat Varta Desk : बिहार के आईजी शिवदीप लांडे का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया… Read More
Bharat Varta Desk : मालदा रेल के डीआरएम मनीष गुप्ता ने कहा है कि श्रीमद्… Read More