पॉलिटिक्स

नीतीश से मिले जेपी नड्डा

Bharat varta desk

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को अपने दो दिवसीय बिहार के दौरे पर पटना पहुंच गए हैं। पटना पहुंचने पर वे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। जेपी नड्डा पटना हवाई अड्डा पर उतरने के बाद भाजपा नेताओं से मिले और इसके बाद सीधे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा अध्यक्ष को शॉल देकर सम्मानित किया।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता मिथिलेश तिवारी सहित तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। जेपी नड्डा के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली बिहार यात्रा है। अपने दो दिनों के प्रवास के दौरान वे कई अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे।

केंद्रीय मंत्री के बिहार आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जेपी नड्डा शुक्रवार को आईजीआईएमएस परिसर में स्थित नवनिर्मित क्षेत्रीय चक्षु संस्थान का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे भागलपुर जाएंगे, जहां दो सौ बेड के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। वहां से वे गया जाएंगे, जहां मगध मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।दो दिवसीय बिहार दौरे के दूसरे दिन सात सितंबर (शनिवार) को जेपी नड्डा पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाएंगे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

18 hours ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

23 hours ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

6 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago