
Bharat varta desk: बिहार में स्थानीय निकाय कोटे की विधान परिषद की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सत्ताधारी गठबंधन में अब सहमति बनती दिख रही है। भाजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है।दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री यादव शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। कहा जा रहा है कि दोनो नेताओं के बीच करीब एक घंटे चली वार्ता में कई मुद्दों पर बात हुई।इस दौरान भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद भी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री आवास से निकलने के बाद उप मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि विधान परिषद चुनाव में सीटों को लेकर राजग में सहमति बन गई है। कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा, इसको लेकर आज घोषणा हो जाएगी।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More