पॉलिटिक्स

नीतीश से फिर मिले उपेंद्र कुशवाहा , जदयू में शामिल होने की चर्चा तेज


पटना संवाददाता
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा रविवार की शाम फिर मिलने पहुंचे थे . यह दूसरा मौका है जब वे मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे हैं. उस दौरान जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह भी मुख्यमंत्री आवास में मौजूद थे . इस मिलन के बाद यह अटकल एक बार फिर तेज हो गई है कि कुशवाहा और उनकी पार्टी जदयू में मिल सकते हैं .

कभी अलग नहीं: उपेंद्र कुशवाहा
इस मुलाकात के बाद उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार और वे कभी अलग नहीं थे . राजनीतिक रूप से अलग-अलग जरूर थे. वे लोग अलग-अलग राजनीति करते हैं मगर व्यक्तिगत संबंध तो है ही. आगे क्या होगा, इस पर क्या बोलें?

वशिष्ठ नारायण सिंह ने साफ किया
दोनों नेताओं की इस मिलन पर वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि दोनों की मुलाकात अच्‍छी रही. उन्होंने कहा कि कुशवाहा से उन लोगों के संबंध कभी खराब नहीं रहे. वे राजनीतिक रूप से भले ही हमसे दूर रहे हो. उम्मीद है कि उनके आने से जेडीयू को मज़बूती मिलेगी. इसके साथ उन्‍होंने यह भी कहा कि यह सब कब होगा इसके बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते हैं.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

2 days ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

5 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

6 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago