
Bharat varta desk: पूर्व कृषि मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के विधायक सुधाकर सिंह के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ सीधे मोर्चा खोल देने के बाद महागठबंधन दलों में खलबली मची है। कल उन्होंने एक बार फिर नीतीश पर जोरदार हमला बोलकर जनता दल यू और राष्ट्रीय जनता दल के सिर्फ नेताओं की नींद उड़ा दी है।
अपने गृह जिले कैमूर के हाटा में खरवार समाज द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे सुधाकर सिंह ने कहा कि सरकार की नजर में मंत्री चपरासी व रबर स्टांप हैं। विभागीय सचिव फाइल लाकर देता है तो स्थिति यह है कि मंत्री इस डर से साइन कर देता है कि साइन नहीं करेंगे तो ‘मास्टर साहब’ नाराज हो जायेंगे।
नीतीश प्रधानमंत्री बनकर स्वर्ग जाना चाहते हैं
उन्होंने मुख्यमंत्री को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री बन कर स्वर्ग जाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री बना दो कि स्वर्ग में हमें जगह मिल जाए। हालांकि पूर्व कृषि मंत्री ने राजद नेतृत्व की प्रशंसा की मगर 20 लाख लोगों को नौकरी देने के दावे को भी जुमला बताया।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More