
Bharat varta desk: यूपी की तर्ज पर अब बिहार में भी सरकार बुलडोजर चलाने की तैयारी में है। सरकार द्वारा पर्चे की जमीन पर यदि किसी ने निर्माण करा लिया है तो उस अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए सरकार बुलडोजर चलाएगी और पर्चा धारी की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करेगी। बिहार सरकार के भू राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने आज विधानसभा में खगड़िया के एक विधायक के सवालों के जवाब में यह घोषणा की। 1 अप्रैल से ऐसी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान शुरू करने की सरकार ने तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया कि बुलडोजर चलाने के लिए हर जिले को 10-10 लाख रुपए भी आवंटित कर दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि सरकार सरकारी जमीन के अतिक्रमण के मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निपटा रही है। लेकिन आगे देखना यह दिलचस्प होगा कि भाजपा कोटे के मंत्री की घोषणा व्यावहारिक रूप से जमीन पर किस हद तक उतर पाती है क्योंकि विधानसभा में मंत्री घोषणा करते रहते हैं लेकिन वह वास्तविक रुप से अमल में नहीं आ पाती है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More