पॉलिटिक्स

नीतीश मंत्रिमंडल का विभाग बंटा, दोनों उपमुख्यमंत्रियों के पास 9-9 विभाग

Bharat varta desk:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन, गृह, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास वित्त, वाणिज्य कर विभाग रहेगा। नीतीश कैबिनेट में विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर गृह मंत्रालय और सामान्य प्रशासन विभाग अपने पास रखा है।

वहीं दोनों उप मुख्यमंत्रियों को 9-9 विभागों का जिम्मा दिया गया है। नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन तथा ऐसे सभी विभाग जो किसी को भी आवंटित नहीं किए गए हैं वह उनके पास रहेंगे. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास वित्त, वाणिज्य कर, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, खेल, पंचायती राज, उद्योग, पशु एवं मत्स्य संसाधन तथा विधि विभाग शामिल है।

 वहीं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा  के पास भी नौ विभाग है।‌ इसमें  कृषि, पथ निर्माण, राजस्व एवं भूमि सुधार, गन्ना उद्योग, खान एवं भू तत्व, श्रम संसाधन, कला संस्कृति एवं युवा, लघु जल संसाधन मंत्रालय तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण शामिल है।

वहीं जदयू के विजय कुमार चौधरी के पास कुल 6 विभाग हैं इसमें जल संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण, परिवहन, शिक्षा, सूचना एवं जनसंपर्क शामिल है. विजेंद्र प्रसाद यादव पांच विभागों को चलाएंगे जिसमें ऊर्जा योजना एवं विकास, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन तथा ग्रामीण कार्य और अल्पसंख्यक कल्याण शामिल है।

भाजपा के डॉ प्रेम कुमार के पास सहकारिता, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन तथा पर्यटन यानी की कुल पांच विभाग शामिल है. जदयू के श्रवण कुमार के पास ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग शामिल है।
हम के संतोष कुमार सुमन को सूचना प्रावैधिकी तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। निर्दलीय सुमित कुमार सिंह को एक बार फिर से विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का जिम्मा दिया गया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रांची एसएसपी की पत्नी बनीं सीडीपीओ से आईएएस अधिकारी

Bharat varta Desk झारखंड में गैर असैनिक सेवा संवर्ग के 6 अफसरों को आईएएस के… Read More

2 days ago

अनुराग गुप्ता हुए झारखंड के स्थाई डीजीपी

Bharat varta Desk झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के तेजतर्रार और प्रभावशाली अधिकारी अनुराग… Read More

2 days ago

बीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति गलत! सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को जारी की नोटिस

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार सरकार को नोटिस जारी किया है।… Read More

2 days ago

कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान के बेटे ने सुसाइड किया

Bharat varta Desk बिहार के कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के 17… Read More

2 days ago

विश्व पुस्तक मेला में भावना शेखर के नए उपन्यास ‘अथ हवेली कथा’ का लोकार्पण

नई दिल्ली, भारत वार्ता संवाददाता : विश्व पुस्तक मेला के हॉल नंबर 5 में प्रभात… Read More

3 days ago

TAX की सीमा बढ़ाकर 12 लाख, सीनियर सिटीजन को दोगुनी छूट

Bharat varta Desk वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा दिया है।… Read More

4 days ago