पॉलिटिक्स

नीतीश मंत्रिमंडल का विभाग बंटा, दोनों उपमुख्यमंत्रियों के पास 9-9 विभाग

Bharat varta desk:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन, गृह, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास वित्त, वाणिज्य कर विभाग रहेगा। नीतीश कैबिनेट में विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर गृह मंत्रालय और सामान्य प्रशासन विभाग अपने पास रखा है।

वहीं दोनों उप मुख्यमंत्रियों को 9-9 विभागों का जिम्मा दिया गया है। नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन तथा ऐसे सभी विभाग जो किसी को भी आवंटित नहीं किए गए हैं वह उनके पास रहेंगे. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास वित्त, वाणिज्य कर, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, खेल, पंचायती राज, उद्योग, पशु एवं मत्स्य संसाधन तथा विधि विभाग शामिल है।

 वहीं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा  के पास भी नौ विभाग है।‌ इसमें  कृषि, पथ निर्माण, राजस्व एवं भूमि सुधार, गन्ना उद्योग, खान एवं भू तत्व, श्रम संसाधन, कला संस्कृति एवं युवा, लघु जल संसाधन मंत्रालय तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण शामिल है।

वहीं जदयू के विजय कुमार चौधरी के पास कुल 6 विभाग हैं इसमें जल संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण, परिवहन, शिक्षा, सूचना एवं जनसंपर्क शामिल है. विजेंद्र प्रसाद यादव पांच विभागों को चलाएंगे जिसमें ऊर्जा योजना एवं विकास, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन तथा ग्रामीण कार्य और अल्पसंख्यक कल्याण शामिल है।

भाजपा के डॉ प्रेम कुमार के पास सहकारिता, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन तथा पर्यटन यानी की कुल पांच विभाग शामिल है. जदयू के श्रवण कुमार के पास ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग शामिल है।
हम के संतोष कुमार सुमन को सूचना प्रावैधिकी तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। निर्दलीय सुमित कुमार सिंह को एक बार फिर से विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का जिम्मा दिया गया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

10 hours ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

1 day ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

2 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

1 week ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago