
भागलपुर, भारत वार्ता संवाददाता: समाज सुधार यात्रा के दूसरे चरण के पहले दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में आयोजित जीविका दीदियों की सभा में मंच से ही अफसरों की क्लास ली। मुख्यमंत्री जीविका दीदियों को बोलने के लिए कम समय देने को लेकर अफसरों पर नाराज हुए। उन्होंने कहा कि ऐसा क्यों कर रहे हैं आप लोग। हम जीविका दीदियों से संवाद करने और उनको सुनने के लिए आते हैं। मुख्यमंत्री की यात्रा के क्रम में भागलपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने स्थाई कुलपति की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने जीविका दीदी के कहने पर ही शराबबंदी लागू की है।इस दौरान उन्होंने शराबबंदी कानून की चर्चा करते हुए कहा कि कुछ लोग केवल अनाप शनाप बोलते हैं। शराबबंदी कानून की बुराइयां बताते हैं। खुद को खूब काबिल समझते हैं। कुछ-कुछ अपना सोशल मीडिया पर लिखते रहते हैं। लेकिन ये गलतफहमी में हो कि ये काबिल हैं। जो लोग शराब जैसी गंदी चीज को अच्छा बताते हैं और इसको शुरू कराने के लिए कोशिश करते रहते हैं, वो काबिल हो ही नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के बाद भी बिहार आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है जबकि पहले लोग कहते थे कि शराब बंद होने से बाहर से लोग नहीं आएंगे। मुख्यमंत्री ने भागलपुर और बांका के जीविका दीदियों से कहा कि वे शराबबंदी में सरकार का साथ दें।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More