बड़ी खबर

नीतीश ने दी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई, महाटीकाकरण अभियान शुरू


Bharat varta desk:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 71 वें जन्‍मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी के जन्‍मदिन के मौके पर बिहार में मेगा कोरोना वैक्‍सीनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया है। इसके तहत प्रदेश भर में 30 लाख से ज्‍यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्‍य रखा गया है। सीएम बिहार में आज 70 ऑक्‍सीजन जेनरेशन प्‍लांट का लोकार्पण भी करेंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में, प्रदर्शनी, नमो टी स्टॉल, दीपोत्सव

प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी के जरिए पीएम मोदी के प्रभावशाली व्यक्तित्व के साथ-साथ उनके बचपन से जुड़ी यादों को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि प्रदेश कार्यालय में नमो चाय स्टाल भी लगाया गया है। कहीं लोग दीपोत्सव का आयोजन कर रहे हैं तो कहीं केक काटे जा रहे हैं।

कहीं मंदिर में पूजा, तो कहीं चादरपोशी, कहीं भजन कीर्तन कार्यकर्ता से लेकर मंत्री तक प्रधानमंत्री का जन्मदिन अपने-अपने अंदाज में मना रहे हैं। कहीं मंदिरों में पूजा पाठ का आयोजन है तो कहीं कीर्तन किए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंदिर में पहुंचकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन के लिए पूजा अर्चना की और लोगों के बीच फल बांटे। कई जगह 71 पाउंड के केक काटे गए और कई जगह 71 किलो लड्डू बांटे गए।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago