बड़ी खबर

नीतीश ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को खारिज किया

bharat varta desk: भाजपा के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और गिरिराज सिंह जैसे कई नेता जनसंख्या नियंत्रण कानून की वकालत करते हैं। इनका बयान पिछले दिनों भी आया था मगर बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि चीन का उदाहरण सबके सामने है जहां पहले 1 बच्चे की सीमा निर्धारित की गई थी मगध स्थिति खराब होने लगी तो इसे बढ़ा कर दो कर दिया।

नीतीश कुमार ने कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाने से कुछ नहीं होगा, बल्कि जरूरी यह है कि जनसंख्या पर नियंत्रण करने के लिए लड़कियों और महिलाओं को शिक्षित किया जाए ताकि प्रजनन दर में खुद-ब-खुद कमी आए। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सोमवार को जनता दरबार के बाद जब केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने के सिलसिले में आए बयान पर सवाल पूछा तो नीतीश ने कहा कि इस बात को लेकर हम लोगों ने अध्ययन किया है कि महिलाओं के पढ़ने-लिखने के कारण बिहार में प्रजनन दर घटकर 3.0 पर आ गई है. अगले 5 से 7 सालों में प्रजनन दर को 2.0 तक लाई जा सकती है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

12 hours ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

20 hours ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago

कोचिंग सेंटर में आग, 15 बच्चों की मौत

Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More

3 days ago