
पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को पटना पहुंचे और उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास में मुलाकात की। वह एयरपोर्ट से सीधे मुख्यमंत्री आवास गए। वहां नीतीश कुमार से काफी देर तक बातचीत हुई। वे राष्ट्रपति चुनाव पर भी सीएम नीतीश से चर्चा किए।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नीतीश जी, हमारे नेता हैं और 2025 तक वही बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए में कहीं कोई गतिरोध नहीं है। सब कुछ स्मूथ तरीके से चल रहा है। उनसे पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार 2025 तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल ऐसा होगा। उन्होंने कहा कि दो अलग-अलग राजनीतिक दल है, तो कभी कभी भिन्न मत हो जाता है। लेकिन कोई बड़ा विभेद नहीं है। बिहार विधान सभा से जदयू विधायकों द्वारा आउट होने पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में यहां के लोग बताएंगे। धर्मेंद्र प्रधान ने आगे कहा कि बिहार के लोगों ने जो मेंडेट दिया है सेवा करने का, वो हमलोग नीतीश कुमार के नेतृत्व में बेहतर तरीके से पूरा करेंगे।
Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More
Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More