News N Live Desk: भाजपा ने अपने सहयोगी जदयू को बड़ा झटका दिया है। बिहार में भाजपा जदयू के साथ गठबंधन में सरकार चला रही है तथा दोनों दलों के नेता कह रहे हैं कि हमलोग मजबूती से सरकार चला रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ अरूणाचल प्रदेश में जदयू को बड़ा झटका लगा है। नीतीश कुमार की पार्टी के छह विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल प्रदेश का एक विधायक भी भाजपा में शामिल हुए हैं।
पाला बदलकर भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों के नाम दोर्जी वांग्डी खर्मा, डोंग्रु सियोंग्जु, कांगोंग ताकू, तलेम तबोह, जिक्के ताको, हयेंग मंगफी हैं। वहीं पीपीए विधायक का नाम कर्डो न्याग्योर है।
60 सदस्यीय विधानसभा में अब भाजपा के पास 48 विधायक हैं। बता दें कि अप्रैल 2019 में अरूणचल प्रदेश विधानसभा का चुनाव हुआ था। जिसमें जदयू 15 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और 7 सीटों पर जीत हासिल की थी।
क्या नीतीश की सहमति से अरुणाचल प्रदेश में जदयू के छह विधायकों को बीजेपी में शामिल कराया गया? इस सवाल पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि ये सब कोई बात नहीं है। 26-27 दिसम्बर को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक है, कॉन्फ्रेंस है। वो लोग अलग हो गया है।
Bharat varta Desk दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुधवार को मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई… Read More
Bharat varta Desk मझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 के… Read More
Bharat Varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ मेले के अवसर पर संगम में आस्था… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों पर… Read More
Bharat varta Desk झारखंड में गैर असैनिक सेवा संवर्ग के 6 अफसरों को आईएएस के… Read More
Bharat varta Desk झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के तेजतर्रार और प्रभावशाली अधिकारी अनुराग… Read More