
पटना संवाददाता: अगले दो-चार दिनों में उपेंद्र कुशवाहा की नेतृत्व वाली रालोसपा का जदयू में विलय होने की चर्चा है. इस बीच शुक्रवार को राजद ने उपेंद्र कुशवाहा को तगड़ा झटका दिया. रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा समेत 4 दर्जन से अधिक नेताओं ने उपेंद्र कुशवाहा का साथ छोड़कर राजद में शामिल हो गए. इसके लिए आज आनन-फानन में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर एक मिलन समारोह आयोजित कर रालोसपा के सभी सदस्यों को राजद की सदस्यता दिलाई. इनमें रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष के अलावे प्रदेश महासचिव निर्मल कुशवाहा और महिला प्रदेश अध्यक्ष मधु मंजरी अन्य शामिल हैं. इस मौके पर तेजस्वी यादव और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि अब रालोसपा में केवल उपेंद्र कुशवाहा बच गए है , अब उन्हें जहां जाना है जाएं.
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More