
Bharat Varta Desk: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ टिप्पणी करने वाले बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडे को पार्टी ने निलंबित कर दिया है. एमएलसी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शराब घोटाले में जेल भेजने की धमकी दी थी. यही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि पिछले विधानसभा चुनाव में बहुमत तो तेजस्वी यादव को मिला है मगर गलत ढंग से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्ता में काबिज हो गए हैं. इसके बाद भाजपा अनुशासन समिति की ओर से उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. इसके पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान देने वाले टुन्ना पांडे पर कार्रवाई करने की मांग जनता दल यू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और प्रवक्ता संजय सिंह ने भाजपा नेतृत्व से की थी. इसके बाद भाजपा हरकत में आई और आनन-फानन में एमएलसी को निलंबित कर दिया. यहां यह बता दें कि शराब के कारोबारी और भाजपा एमएलसी टुन्ना पांडे काफी दिनों से मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान देते रहे हैं.
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More