
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बयान देने वाले विधान पार्षद टुन्ना पांडेय को उनकी पार्टी भाजपा की अनुशासन समिति ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इसके पहले उनके बयान पर जनता दल यू के नेता और विधान पार्षद उपेंद्र कुशवाहा व प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने टुन्ना पांडे के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भाजपा नेताओं से की थी. संजय सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार के खिलाफ बोलने वाले की उंगली तोड़ दी जाएगी.यही नहीं जदयू नेता और पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर ने कहा कि टुन्ना पांडे शराब बेचते हैं. वे नीतीश कुमार पर क्या बोलेंगे?
टुन्ना पांडे ने मुख्यमंत्री को जेल भेजने की धमकी
दरअसल यह हंगामा तब शुरू हुआ जब कल भाजपा एमएलसी टुन्ना पांडे ने कहा कि जब पशुपालन घोटाले में लालू जी जेल जा सकते हैं तो शराब घोटाले में नीतीश कुमार जेल क्यों नहीं जाएंगे? जरूर जाएंगे. नीतीश कुमार एक ‘परिस्थितिजन्य’ मुख्यमंत्री हैं. नीतीश कुमार मेरे नेता नहीं हैं. पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को इस सच बोलने की सजा मिली थी. भाजपा एमएलसी ने यह भी कहा कि मेरा महागठबंधन से कोई संबंध नहीं है मैं सिर्फ बीजेपी का नेता हूं.
तेजस्वी की तरफदारी
इसके पहले उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, विधानसभा चुनाव में भी जनता ने तेजस्वी यादव जी को अपना मत देकर चुना था लेकिन सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके नीतीश जी आज सत्ता में राज कर रहे हैं.
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More