बड़ी खबर

नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत को मिला एक वर्ष का सेवा विस्तार

Bharat Varta Desk : केंद्र सरकार ने अमिताभ कांत को नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में एक वर्ष का सेवा विस्तार दिए जाने की मंगलवार को घोषणा की। कार्मिक मामलों के मंत्रालय ने एक आदेश में कहा है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 30 जून, 2021 के बाद एक साल की अवधि (30 जून, 2022 तक) के लिए कांत के कार्यकाल के विस्तार को अपनी मंजूरी दे दी।

अमिताभ कांत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1980 बैच के केरल कैडर के अधिकारी हैं। नीति आयोग के सीईओ बनाए जाने से पहले तक कांत औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग में सचिव थे। कांत को 17 फरवरी, 2016 को दो साल के कार्यकाल के लिए सरकार द्वारा नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया था। इससे पहले 2019 में उनका दो साल के लिए सेवा विस्तार किया गया था।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

2 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

3 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

4 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 weeks ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago