निशान शोभायात्रा सह खाटू श्याम महोत्सव 3 मार्च को, रेल यात्री संघ और रामायण रिसर्च काउंसिल का आयोजन

Bharat varta desk: हर साल की भांति इस बार भी पूरे देश में मारवाड़ी समाज के लोग खाटू श्याम महोत्सव और निशान शोभायात्रा के आयोजन की तैयारी कर रहे हैं। भागलपुर में भी खाटू श्याम मंदिर में भव्य निशान शोभायात्रा और पूजा की तैयारी है। हर साल की तरह केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ इस बार भी भागलपुर आने वाले श्याम भक्तों की स्वागत की तैयारी कर रहा है। रेल यात्री संघ की ओर से भागलपुर जिले के नवगछिया ,सुल्तानगंज, कहलगांव समेत कई हिस्सों में सामाजिक संगठनों के सहयोग से सेवा शिविर लगाए जाएंगे। इस बार 3 मार्च को देवी बाबू धर्मशाला में रेल यात्री संघ ने श्याम महोत्सव का आयोजन किया है। इस आयोजन में रामायण रिसर्च काउंसिल भी शामिल है। सीतामढ़ी में सीता माता की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा के निर्माण की तैयारी में लगी इस संस्था के संयोजक भागलपुर के रहने वाले कुमार सुशांत हैं। रेल यात्री संघ और रामायण रिसर्च काउंसिल के तत्वाधान में होने वाले श्याम महोत्सव में इस बार देश के कई नामचीन लोग शामिल होंगे।

यह जानकारी पत्रकार सम्मेलन में आज महोत्सव के संयोजक और केंद्र रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने दी है। उन्होंने आज नवगछिया का भ्रमण किया और निशांत भक्तों के लिए की जा रही सेवा तैयारी का जायजा लिया। स्थानीय मारवाड़ी विवाह भवन में आयोजित वार्ता के दौरान विष्णु खेतान ने अधिक से अधिक श्याम भक्त और प्रेमियों के निशान यात्रा में शामिल होकर भागलपुर आने का न्योता दिया।साथ ही नवगछिया से भागलपुर के मंदरोजा स्थित श्री श्याम मंदिर तक पहुंचने में होने वाली असुविधाओं की जानकारी लेते हुए उसे दूर कराने का आश्वासन भी दिया। खेतान ने बताया कि नवगछिया से भागलपुर के रास्ते में चाणक्य विहार कॉलोनी पहुंचते ही निशान भक्तों के स्वागत का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस दौरान सभी भागलपुर वासी नवगछिया के सभी श्याम निशान यात्रियों के स्वास्थ्य, सफाई, भोजन, भजन इत्यादि का खासा ध्यान रखते हैं। इसके साथ ही बाबा श्याम के मंदिर स्थित दरबार में निशान समर्पित करने के बाद देवी बाबू की धर्मशाला में विश्राम और भजन कीर्तन तथा भोजन की व्यवस्था की गई है। भागलपुर आने वाले सभी श्याम निशान यात्रियों के मार्ग की जानकारी भागलपुर प्रमंडल और जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को भी दे दी गई है।


इस प्रेस वार्ता में केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान के साथ साथ राजेश टंडन, मनोज बुधिया, प्रकाश गोयनका, सुमित भगत और मो औरंगजेब तथा नवगछिया श्री श्याम भक्त मंडल के पूर्व अध्यक्ष अनिल केजरीवाल, मनोज चौधरी, नंदलाल तिवारी, संदीप चिरानियाँ, रॉकी भरतीया, गोविंद केडिया एवं अशोक केडिया शामिल थे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago