
Bharat Varta Desk: भारत सरकार के सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के हिमाचल दौरे के दौरान बुधवार को पुलिस वालों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान सीएम के सुरक्षाकर्मियों ने कुल्लू के एसपी को पीट दिया। बताया जा रहा है कि विवाद तब बढ़ गया जब कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने मुख्यमंत्री ठाकुर के सुरक्षा प्रभारी ब्रजेश सूद को थप्पड़ जड़ दिया। उसके बाद सीएम के सुरक्षाकर्मियों ने एसपी को पीटना शुरू किया। इस बीच कुछ पुलिस वाले चिल्लाने लगे कि एसपी साहब को क्यों पीट रहे हो? बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। उस दौरान मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री के साथ थे। यह घटना तब हुई जब काफिला भुंतर से मनाली की ओर जा रहा था। गौरव सिंह हिमाचल के सबसे कम उम्र के एसपी हैं। 2013 बैच के आईपीएस अफसर गौरव अपने काम करने के विशिष्ट अंदाज के कारण हिमाचल के ‘सिंघम’ कहे जाते हैं। सुरक्षाकर्मी के साथ उनका विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More