पॉलिटिक्स

निखिल मंडल ने जदयू प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया

6 साल से जदयू प्रवक्ता थे निखिल मंडल

Bharat Varta Desk : जदयू के प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल ने निजी कारण बताते हुए अपने प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। निखिल जदयू के अच्छे प्रवक्ताओं में से एक रहे हैं। वे लगातार 6 साल से पार्टी के प्रवक्ता थे। वे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व मंडल आयोग के चेयरमैन रहे बीपी मंडल के पौत्र हैं।
निखिल मंडल ने विधानसभा का पिछला चुनाव जदयू के टिकट पर मधेपुरा से ही लड़ा था, लेकिन उन्हें राजद के उम्मीदवार प्रोफेसर चंद्रशेखर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। प्रोफेसर चंद्रशेखर अब नई महागठबंधन सरकार में शिक्षा मंत्री हैं।
निखिल मंडल के इस्तीफे को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। कहा जा रहा कि जदयू और राजद के बीच गठबंधन के बाद निखिल मंडल पिछले कुछ अर्से से असहज महसूस कर रहे थे। यह भी कहा जा रहा कि निखिल मंडल मधेपुरा से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

5 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

7 days ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

2 weeks ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

2 weeks ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

2 weeks ago