
पटना संवाददाता: बिहार में हत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बेकाबू अपराधी लगातार लोगों को मार रहे हैं. नालंदा में आज दो व्यक्तियों की निर्ममतापूर्वक हत्या करने का मामला सामने आया है. वहीं दूसरी ओर पटना जिले के बाढ़ में अपराधियों ने एक दरोगा को गोली मार दी है. सब इंस्पेक्टर का नाम विपिन कुमार सिंह है जो बाढ़ रेल थाना में पदस्थापित हैं. दरोगा को कंधे के नीचे गोली लगी है. उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. वहीं दूसरी ओर बिंद थाना क्षेत्र के कुशहर गांव के पास बेख़ौफ़ अपराधियों ने दो युवकों की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दोनों लाश को सड़क किनारे फेंक दिया. सुबह-सुबह सुबह ग्रामीणों ने दोनों लाशों को देखा तो पुलिस को सूचना दी. बताया जा रहा है कि संभव है कि कहीं हत्या कर लाश को लाकर यहां फेंक दिया गया हो. इस घटना से आसपास के इलाके में भय का माहौल व्याप्त हो गया है. पुलिस लाश का पोस्टमार्टम करवा रही है. उनकी पहचान कराने की भी कोशिश की जा रही है.
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More