Bharat varta desk:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले कुछ दिनों से अपने हाव-भाव और बोल के लिए चर्च में है। विधानसभा में महिलाओं के बारे में कहा फिर जीतन राम मांझी पर बरसे। लेकिन उसके बाद पावापुरी महोत्सव में जब पहुंचे तो उन्होंने कोई भाषण नहीं दिया। इसके बाद से वे पत्रकारों से भी दूरी रख रहे हैं। मंगलवार (14 नवंबर) को सवालों का जवाब देने की जगह वे हाथ घुमा-घुमाकर प्रणाम करने लगे. आरती उतारने लगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह अंदाज देखकर पत्रकारों के साथ-साथ अन्य लोग भी चौंक गए. नीतीश कुमार बिना जवाब दिए ही चले गए।
दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार की सुबह पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पुनाईचक स्थित नेहरू पार्क में पहुंचे थे। यहां उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. कार्यक्रम के बाद जब वे बाहर निकले तो पत्रकार बात करना चाहते थे. पत्रकार सवाल करने लगे कि क्यों नाराज हैं सर? इस दौरान नीतीश कुमार हाथ जोड़ने लगे। एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार ऐसा किया. नीतीश कुमार झुक गए और हाथ घुमा-घुमाकर प्रणाम करने लगे।
Bharat varta Desk झारखंड में गैर असैनिक सेवा संवर्ग के 6 अफसरों को आईएएस के… Read More
Bharat varta Desk झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के तेजतर्रार और प्रभावशाली अधिकारी अनुराग… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार सरकार को नोटिस जारी किया है।… Read More
Bharat varta Desk बिहार के कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के 17… Read More
नई दिल्ली, भारत वार्ता संवाददाता : विश्व पुस्तक मेला के हॉल नंबर 5 में प्रभात… Read More
Bharat varta Desk वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा दिया है।… Read More