पॉलिटिक्स

नाराज मंत्री मुकेश सहनी दिल्ली पहुंचे, अमित शाह से मिलेंगे

पटना संवाददाता: पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के मंत्री और वीआईपी के नेता मुकेश सहनी मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद नाराज हैं. उन्हें उम्मीद थी कि उनकी पार्टी को एक और मंत्री का पद मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. वे बुधवार को दिल्ली पहुंच गए. गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर अपनी नाराजगी का इजहार करेंगे. उनका कहना है कि वीआईपी को एक और मंत्री का पद मिलना चाहिए था. इसके लिए उन्हें भरोसा दिया गया था. यह बात भी आ रही है कि मुकेश अपने लिए भी महत्वपूर्ण विभाग चाहते थे. उनकी यह तमन्ना भी पूरी नहीं हो पाई.
बता दें कि इसके पहले भी मुकेश सहनी विधान परिषद के उप चुनाव के समय भी नाराज हुए थे. उस समय उनका कहना था कि वे पूर्णकालिक सीट पर विधान परिषद में जाना चाहते हैं. खाली सीट पर बचे हुए समय के लिए नहीं. उस समय उन्हें गृहमंत्री अमित शाह ने फोन किया था तब वे माने और बचे समय के लिए विधान परिषद सदस्य बनने को तैयार हुए.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

6 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago