बड़ी खबर

नारदा घोटाले में सीबीआई ने ममता के दो मंत्रियों समेत चार नेताओं को उठाया, हो रही पूछताछ


कोलकाता भारत वार्ता संवाददाता
सीबीआई ने आज नारद घोटाले मामले में
पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के दो मंत्रियों समेत चार नेताओं के घर छापेमारी की है. चारों नेताओं को घर से उठाकर सीबीआई कार्यालय लाया गया है.
इनमें मंत्री फिरहाद हाकिम के अलावा सुब्रत मुखर्जी भी शामिल हैं. इसके अलावा विधायक मदन मित्रा और पूर्व मेयर सोवन चटर्जी
को भी सीबीआई कार्यालय लाया गया है. मंत्री फिरहाद हाकिम ने दावा किया है कि उन्हें सीबीआई ने हिरासत में ले लिया है लेकिन सीबीआई के अधिकारियों ने बताया है कि किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है बल्कि पूछताछ करने के लिए कार्यालय लाया गया है.

केदारनाथ के कपाट, पहली पूजा प्रधानमंत्री की ओर से
Bharat Varta desk
उत्तराखंड में स्थित विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट छह माह के शीतकालीन अवकाश के बाद आज सुबह 5 बजे खोल दिए गए. कपाट खुलने के बाद पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की गई. पिछले साल की तरह इस बार भी कोरोनावायरस संक्रमण के कारण कपाट खुलने के अवसर पर श्रद्धालुओं की उपस्थिति नहीं रही. केवल तीर्थ पुरोहितों और चंद लोगों की उपस्थिति में कपाट खोलने का समारोह हुआ. इस मौके पर मंदिर को फूलों से भव्य ढंग से सजाया गया था. इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे घरों में रहकर ही पूजा करें.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

11 hours ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

4 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

6 days ago