
नाथनगर रेलवे स्टेशन पर बम मिलने की खबर से मचा भूचाल, ट्रेनों को रोका
भागलपुर संवाददाता
नाथनगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर बम जैसा सामान देखकर पूरा भागलपुर टाउन से लेकर मालदा रेलवे तक भूचाल मच गया है. भागलपुर रेलखंड पर ट्रेनों को रोक दिया गया और बम को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जय की गहन जांच कराइ. उसके बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ.
नाथनगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो के रेलवे ट्रैक पर विस्फोटक मिलनेे की खबर रात साढ़े आठ बजे आग की तरह फैल गई. घटना की जानकारी नाथनगर इंस्पेक्टर मो.सज्जाद हुसैन को मिली तो वे वहां पहुंचे. कथित बम पॉलीथिन में बंद दिखाई दिया. यह चर्चा बहुत जोरों से फैल गई कि रेलवे स्टेशन और पार्टी को हराने के लिए बम रखा गया है .
मामले की जानकारी पाकर एसएसपी नताशा गुड़िया मौके पर पहुंची और बम डिफ्यूज कराने के लिए डॉग स्वायट समेत फोरेंसिक टीम को खबर किया.एएसपी पुरण झा और जीआरपी पुलिस ने पूरे स्टेशन परिसर को बड़े बारीकी ढंग से डॉग स्क्वायट टीम से सर्च कराया लेकिन बम के बाद कोई विस्फोटक स्टेशन परिसर में नही मिला.
डिफ्यूज करने की कोशिश की तो नहीं साबित हुआ बम
बम को डिफ्यूज कराने की कवायद रात पौने दस बजे से शुरू करा दी गयी .कुछ अनुभवी पुलिसकर्मी के सहयोग से विस्फोटक को डिफ्यूज करने के लिए पत्थर से मारा गया लेकिन कोई विस्फोट नही हुआ.इसके बाद पोलिकव द्वारा उक्त सामान को उठाकर स्टेशन के किनारे जोर से फेंका गया लेकिन कोई आवाज नही हुई.इस तरह से बम की बात प्रमाणित नहीं हुई.
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More