
Bharat varta desk: रसना पेय ग्रुप के संस्थापक अरीज पिरोजशॉ खंबाटा नहीं रहे। वे 85 साल के थे।खंबाटा को लोकप्रिय घरेलू पेय ब्रांड रसना के लिए जाना जाता है, जिसे देश में 18 लाख खुदरा दुकानों पर बेचा जाता है। इसे दुनिया के 60 देशों में बेचा जाता है।उन्होंने 1970 के दशक में महंगे सॉफ्ट ड्रिंक उत्पादों के विकल्प के रूप में रसना के किफायती शीतल पेय पैक बनाए थे।अरीज पिरोजशॉ खंबाटा रसना फाउंडेशन के चेयरमैन होने के अलावे अरीज खंबाटा बेनेवॉलेंट ट्रस्ट के भी चेयरमैन थे। वह डब्ल्यूएपीआईजेड (पारसी ईरानी जरथोस्ती का विश्व गठबंधन) की भी कमान संभाल चुके थे। वे अहमदाबाद पारसी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भी थे। देश के आर्थिक, व्यापारिक, उद्योग के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी उनका बड़ा योगदान रहा है।
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More