बड़ी खबर

नहीं रहे पूर्व आईएएस अधिकारी और साहित्यकार ‌डॉ भगवती शरण मिश्र


Bharat varta desk:
सुप्रसिद्ध साहित्यकार और भारतीय प्रशासनिक सेवा से अवकाश प्राप्त अधिकारी डाक्टर भगवती शरण मिश्र का आज निधन हो गया। वे 87 साल के थे। सुबह नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने एक सौ से अधिक किताबों की रचना की है।बिहार में राजभाषा निदेशक, हिंदी, भोजपुरी, मैथिली ग्रंथ अकादमी के प्रमुख रहे। वे रेल मंत्रालय में भी अधिकारी रहे। वह आरा के रहने वाले थे। उनके निधन पर बिहार झारखंड के साहित्यकारों ने गहरा दुख प्रकट किया है।

अर्थशास्त्र के छात्र मगर साहित्य में अनमोल योगदान

झारखंड के नामचीन साहित्यकार डॉ राम जन्म मिश्र ने भगवतीचरण मिस्र के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि उनसे उनका जुड़ाव पिछले 40 सालों से था। डॉक्टर मिश्र ने अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर किया बाद में प्रशासनिक पदाधिकारी बने ।अर्थशास्त्र के विद्यार्थी होने के बाद भी साहित्य के क्षेत्र में उन्होंने अनमोल योगदान दिया। वर्ष 2001 में रिटायर होने के बाद उनकी साहित्य रचना की गति काफी बढ़ गई। हिंदी ,संस्कृत ,भोजपुरी और अंग्रेजी में सामान्य रूप से डॉक्टर मिश्र की दक्षता रही है ।

डॉक्टर मिश्र के प्रसिद्धि उपन्यास– नदी मुड़ती नहीं, पहला सूरज ,पवनपुत्र , प्रथम पुरुष पुरुषोत्तम ,मैं राम बोल रहा हूं एक और अहिल्या ,देख कबीरा रोया ,गोविंद गाथा पीतांबरा, अग्नि पुरुष ,शांति दूत ,सूरज के आने तक, अरण्या , बुद्धिदाता गणेश, जनकसूता, इत्यादि ।

निबंध संग्रह –राह के पत्थर शापित लोग ,ईश्वर इत्यादि ।

कहानी संग्रह — गंगा गंगा कितना पानी ,यदा यदा ही धर्मस्य जीवनी -भारत के प्रधानमंत्री , भारत के राष्ट्रपति

बाल साहित्य-बालकों के लिए कहानी और कविताएं भी मिश्र जी ने लिखे हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 day ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 days ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

5 days ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

5 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

6 days ago

भाजपा के चार राज्यों के अध्यक्ष बदलने के मायने

Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More

7 days ago