धर्म/अघ्यात्म

नवरात्रि स्पेशल : मुंगेर का चण्डिका स्थान, जहां दूर होती है आंखों की पीड़ा

-शिव शंकर सिंह पारिजात, उप जनसंपर्क निदेशक (अवकाश प्राप्त), सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार।

नवरात्रि स्पेशल: शारदीय नवरात्र के प्रारंभ होते ही आद्या देवी शक्ति के पूजन-आराधन व स्मरण के अनुष्ठान शुरू हो जाते हैं। सर्वधर्म समभाव की स्थली बिहार में ऐसे कई स्थान हैं जिनकी प्रसिद्धि शक्ति-पीठ के रुप में है। बिहार के मुंगेर में स्थित चण्डिका स्थान की गणना ऐसे ही जाग्रत शक्ति-स्थल के रूप में होती है जो कि नगर से एक किमी की दूरी पर एक गुफा में स्थित है।

चण्डिका स्थान का महात्म्य इस बात को लेकर विशिष्ट है कि इसका संबंध महाभारतकालीन वीर योद्धा अंगराज कर्ण के साथ है। ऐसी मान्यता है कि मां चण्डिका के परम् भक्त कुंतीपुत्र कर्ण प्रतिदिन प्रथम प्रहर में अपनी राजधानी वर्तमान भागलपुर स्थित कर्णगढ़ से गंगा-मार्ग से मुंगेर के चण्डिका स्थान में जाकर देवी के पूजन के पश्चात् खौलती कड़ाही में कूदकर अपने प्राण समर्पित कर देते थे। प्रतिदिन देवी प्रसन्न होकर कर्ण को जीवन-दान के साथ सवा मन सोना प्रदान करती थी जिसे वे दीन-दुखियों को दान कर देते थे।

कहते हैं कि एक बार एक लोभी राजा ने छलवश यह सब देख लिया जिससे देवी अप्रसन्न होकर उस कड़ाही को उलट दिया जिसमें कर्ण प्रतिदिन प्राण उत्सर्ग करते थे। ऐसी मान्यता है कि इसी कड़ाही के नीचे देवी की आंख का चिन्ह अंकित है जिसकी पूजा भक्तगण करते हैं। मान्यता है कि यहां मां सती (मां पार्वती) की बाईं आंख गिरी थी। 51 अंग इधर-उधर गिरे थे, जिसमें आंख चंडिका स्थान में। देवी के 52 शक्तिपीठों में से एक मां चंडिका का मंदिर है। कहा जाता है कि यहां पूजा करने वालों की आंखों की पीड़ा दूर होती है।

ऐसे तो यहां सालों भर भक्तों का आवागमन लगा रहता है, पर नवरात्र के दिनों में यह संख्या अत्यधिक बढ़ जाती है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago