Uncategorised

नवगीतिका लोक रसधार द्वारा पटना के गांधी मैदान में स्वच्छता जागरूकता सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

  • सबसे बड़ा है गहना, साफ़ रहना
  • स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना जरूरी : सीता साहू

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : पटना नगर निगम की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के प्रति लोगों की जागृति बढ़ाने के उद्देश्य से नवगीतिका लोक रसधार द्वारा पटना के गांधी मैदान में स्वच्छता जागरूकता सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू ने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना जरूरी है। सब लोग मिलकर काम करेंगे और हर घर में सूखा एवं गीला कचरा को अलग-अलग करके नगर निगम की गाड़ी को दिया जाएगा तभी स्वच्छता के मानक स्तर को हम प्राप्त कर पाएंगे। पटना नगर निगम की मेयर रेशमी कुमारी चंद्रवंशी ने सभी शहर वासियों को स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने सबसे बड़ा है गहना साफ रहना उत्तम दवा है सफाई बापू का कहना, चम चम चमकेला पटना नगरिया सहित अनेक लोकगीत गाकर पटना वासियों को स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सभी उपस्थित लोगों को बताया गया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2030 में भाग लेना अत्यंत सरल है। क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद पोर्टल पर इनरोल होना है और उसके बाद 4 सरल प्रश्नों का उत्तर देकर स्वच्छ सर्वे 2023 का भागीदार बनना है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में लोगों की भागीदारी पर भी अंक निर्धारित किए गए हैं। इसलिए पटना के सभी नागरिक ऑनलाइन माध्यम से स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में भाग ले और शहर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार हेतु अपना योगदान दें।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Share
Published by
Dr Rishikesh

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

49 minutes ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

1 day ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

2 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

4 days ago