धर्म/अघ्यात्म

नवगछिया स्थित श्रीशिवशक्ति योगपीठ में मनाया जायेगा भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव

Bharat Varta Desk : बिहार के नवगछिया स्थित श्रीशिवशक्ति योगपीठ में महाशिवरात्रि पर 1 मार्च को योगपीठ के वार्षिकोत्सव और महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 4 बजे से रात्रि के 8 बजे तक चलेगा। यह भव्य आयोजन परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशन में उनके भक्तों के द्वारा प्रत्येक वर्ष शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित किया जाता है। स्वामी जी के आशीर्वचन का आयोजन होगा। जानकारी के अनुसार स्वामी जी के निर्देशन में 28 फरवरी एवं 2 मार्च को भी कार्यक्रम चलता रहेगा।

शिवशक्ति योगपीठ के संस्थापक स्वामी आगमानंद जी हैं एक यायावर संत, भक्तों में काफी लोकप्रिय

बता दें कि शिवशक्ति योगपीठ परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज एक यायावर और अध्ययनशील संत हैं। उन्होंने अब तक आश्रम नहीं बनाया। उनके भक्तों ने ही नवगछिया में कुटिया का निर्माण करा दिया है। लोगों के बीच स्वामी जी की लोकप्रियता कितनी है इसका सहज अहसास गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में होता है। कार्यक्रम में हजारों पुरुष-महिलाओं की भारी भीड़ होने के बावजूद लोग स्वामी जी की एक झलक के लिए लालायित रहने से कोई टस से मस होने को तैयार नहीं होता है। बस एक इच्छा कि किसी तरह स्वामी जी की एक झलक देखने को मिल जाए। भक्तों में नवगछिया, भागलपुर, सहरसा, खगड़िया, पूर्णिया सहित बिहार के अलग-अलग इलाकों से आए लोगों के साथ ही अधिकारी, कुलपति जैसे लोग इंतजार में खड़े दिखते हैं। स्वामी जी का दर्शन पाकर लोग मानों धन्य हो गए। फिर तो हर चेहरे पर मुस्कान और हर चेहरों पर खुशी की लहर।

परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज
Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago