बड़ी खबर

नगर निगम कर्मचारी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की, लौटाए 10 लाख से भरे डिब्बे

नई दिल्ली संवाददाता : नई दिल्ली के कांति नगर वार्ड में नगर निगम की एक महिला सफाई कर्मचारी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। रोशनी नामक इस कर्मचारी को एक बुजुर्ग ने मिठाई की जगह नोटों से भरा थैला दे दिया। महिला जब घर लौटीं तो थैले को खोलकर देखा। उसमें दस लाख रुपये थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वार्ड के सफाई अधीक्षक को दी। इसके बाद दोनों पार्षद कंचन महेश्वरी के कार्यालय में पहुंच गए। यहां बुजुर्ग को बुलाया गया और उन्हें उनके दस लाख रुपये वापस कर दिए गए। अपनी रकम पाकर साेनू नंदा काफी प्रसन्न हुए और उन्होंने रोशनी को 2100 रुपये का इनाम अपनी तरफ से दिया।
कंचन महेश्वरी ने कहा कि रोशनी ने उनके वार्ड के साथ पूर्वी नगर निगम का भी नाम रोशन कर दिया है। निगम के कर्मचारियों को हमेशा शक की दृष्टि से देखा जाता है। लेकिन, रोशनी ने साबित कर दिया है कि प ईमानदारी आज भी लोगों में है।
जानकारी के मुताबिक रोशनी पूर्वी निगम में स्थायी कर्मचारी हैं। मंगलवार सुबह वह शंकर नगर एक्सटेंशन की गली नंबर-छह में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान पास में रहने वाले सोनू नंदा ने एक थैला दिया और बोला कि इसमें दीवाली की मिठाई है। रोशनी ने थैले को अपने पास मिठाई समझकर रख लिया। घर पहुंचने पर थैला खोला तो नोटों की गड्डी देखकर वह सकते में आ गईं। उन्होंने तुरंत सफाई अधीक्षक जितेंद्र को इसकी जानकारी दी।
उधर, सोनू नंदा ने बताया कि उन्होंने मिठाई समझकर थैला रोशनी को दे दिया था। जब उनके बेटे ने थैले को खोजना शुरू किया तो उन्हें पता चला कि उसमें दस लाख रुपये थे। रोशनी का नंबर नहीं था तो वह भी परेशान हो गए। इस बीच पार्षद कार्यालय से उनके पास फोन आया। इसके बाद वह बेटे के साथ यहां पहुंच गए। अपनी रकम वापस पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
सोनू नंदा ने कहा कि रोशनी ने साबित कर दिया है कि ईमानदारी आज भी लोगों में है। इससे उनका विश्वास और प्रबल हो गया है। वहीं रोशनी ने कहा कि भले ही मेरे परिवार में दिक्कत हो। लेकिन मुझे एक पल भी ऐसा नहीं लगा कि ये पैसे मैं रख लूं। मुझे ऐसा लगा कि शायद इस पैसे की ज्यादा जरूरत उन बुजुर्ग को है। इसलिए मैंने वापस करने का प्रण लिया।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

5 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

6 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

1 week ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

2 weeks ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

2 weeks ago