
Bharat varta desk: सासाराम के जिला भूअर्जन पदाधिकारी सह नगर आयुक्त राजेश गुप्ता के आवास पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने छापेमारी की है।
बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई हो रही है। निगरानी की टीम के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान भी हैं। घर के लोगों के बाहर निकलने और बाहर के लोगों के घर में प्रवेश को रोक दिया गया है। करीब 4 घंटे से निगरानी टीम उनके आवास को खंगाल रही है। बिहार में भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ निगरानी विभाग ने कहा रुख अख्तियार किया है। कल खनन मंत्री जनक चमार के सरकारी पीए मृत्युंजय कुमार और उनकी महिला मित्र के यहां कल हुई छापेमारी में करोड़ों रुपए की चल और अचल संपत्ति बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि बिहार के और कई भी भ्रष्ट अधिकारी निगरानी के रडार पर हैं।
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More