बड़ी खबर

नए साल का खूब आनंद ले मगर सावधान रहें… ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने कोरोना पर चिंता जताई

भारत वार्ता डेस्क: नए साल की आहट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 के आखिरी ‘मन की बात’ की। इसमें प्रधानमंत्री ने इस साल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए आने वाले साल की चुनौतियों से लोगों को सावधान किया। खासतर से उन्होंने दुनिया भर में एक बार फिर से कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की चर्चा की और इससे बचने के लिए जरूरी उपाय करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब हमें, मास्क और हाथ धुलने जैसी सावधानियों का और ज्यादा ध्यान रखना है। हम सावधान रहेंगे, तो सुरक्षित भी रहेंगे और हमारे उल्लास में कोई रुकावट भी नहीं पड़ेगी।’ पीएम मोदी ने कहा कि 2022 में हर क्षेत्र में भारत का दमखम देखने को मिला। उन्‍होंने कहा, ‘2022 वाकई कई मायनों में बहुत ही प्रेरक रहा, अद्भुत रहा | उन्होंने प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई की जयंती की मौके पर उन्हें याद किया और उनके योगदान की चर्चा की।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

48 minutes ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

1 day ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

2 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

4 days ago